चंडीगढ़ः सेक्टर 17 ताज होटल में सस्पेक्टेड डिवाइस मिलने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, क्विक रिएक्शन टीम, बम स्क्वाड, सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा ताज होटल में जांच की जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया की ताज होटल के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी है कि होटल के लोन एरिया में कोई सस्पेक्ट डिवाइस देखा गया है। पुलिस की टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास अगर कोई भी सस्पेक्ट चीज या बैग कुछ भी ऐसा देखते हैं तो तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दें।