जालंधर, ENS: बैंक एन्क्लेव में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले, जिसके बाद बचाव में कार ड्राइवर को हवाई फायर करना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने कहा कि एसीपी और एसएचओ द्वारा मामले की जांच की गई तो पता चला कि रोडरेज का मामला है। ब्लिंकिट का डिलीवरी ब्वॉय कृष्ण कुमार वहां पर खड़ा था।
इस दौरान अमरिंदर सिंह नामक व्यक्ति की गाड़ी आई और दोनों में बहसबाजी हो गई। प्राथमिक जांच मे सामने आया कि अमरिंदर सिंह द्वारा कृष्ण से हाथापाई की गई। कृष्ण कुमार घर चला गया और उसने कुछ साथियों को फोन करके बुला लिया।
जिसके बाद अमरिंदर सिंह के घर पर जाकर हमला कर दिया और दूसरे पक्ष ने वेपन निकाल गया। वहीं अमरिंदर सिंह का कहना है कि उसने सेफ्टी के लिए हवाई फायर किया था। दोनों पक्षों के बयानों पर क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि सड़क के मोड़ पर कुछ युवक मोटरसाइकिलें खड़ी कर वहां खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार व्यक्ति ने रास्ता साफ करने के लिए युवकों से बाइक साइड में करने को कहा। कार ड्राइवर के मुताबिक, यह रिहायशी इलाका है।
मुख्य मोड़ पर वाहन खड़े करने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसी बात को लेकर कार ड्राइवर और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मौके पर 15-16 अन्य युवक भी इकट्ठा हो गए। आरोप है कि युवकों ने कार को घेर लिया और बोनट पर चढ़कर ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर भी फेंके।