.
Sportsबैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता

बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया है। असम की (26) शटलर ने रविवार को दक्षिण कोरिया के आसान में खेले महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अश्मिता ने वर्ल्ड नंबर-35 हान कियान शी को 53 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से मात दी। फाइनल में भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहला गेम गंवाना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते लगातार दो गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

फाइनल के शुरुआती गेम में हान कियान शी ने अश्मिता पर दबाव बनाए रखा। चीनी खिलाड़ी ने रैलियों में बढ़त बनाते पहला गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। पहला गेम गंवाने के बाद अश्मिता ने अपने खेल में बदलाव किया। दूसरे गेम में उन्होंने रैलियों पर बेहतर नियंत्रण बनाया और चीनी खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। भारतीय शटलर ने यह गेम भी 21-14 से जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में भी अश्मिता ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने दबाव में धैर्य दिखाया और शानदार खेल के दम पर तीसरा गेम भी 21-14 से जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार BWF वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम कर लिया।

अश्मिता के लिए यह खिताब इसलिए भी खास है क्योंकि वह हाल ही में चोट से उबरी हैं। दाएं घुटने में टियर के कारण उन्हें करीब तीन महीने तक बैडमिंटन कोर्ट से दूर रहना पड़ा था। उन्होंने मई में कोर्ट पर वापसी की थी और कुछ ही महीनों बाद BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतकर शानदार वापसी का ऐलान किया।

अश्मिता ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि क्वार्टर फाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते जीत दर्ज की। चीन की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को फाइनल में हराकर अश्मिता चालिहा ने अपने करियर में नया अध्याय जोड़ दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट...

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में राज करने वाले सोनू निगम आए दिन सुर्खियों में बने...

घर में पैसे की कमी दूर करेगा Money Plant, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्म: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काफी लोग अपने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन...

Punjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके...