.
SportsCommonwealth Games 2026: टेबल टेनिस में भारत का परचम; यशस्विनी, श्रीजा-सिंड्रेला बने...

Commonwealth Games 2026: टेबल टेनिस में भारत का परचम; यशस्विनी, श्रीजा-सिंड्रेला बने चैंपियन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंकुर भट्टाचार्जी ने रविवार को 22वीं राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का पुरुष और यशस्विनी घोरपड़े ने महिला एकल खिताब अपने नाम किया। अंकुर ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की, वहीं यशस्विनी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते खिताब पर कब्जा जमाया। पुरुष एकल फाइनल में अंकुर ने रोमांचक मुकाबले में पायस जैन को 4-3 (11-8, 9-11, 7-11, 11-8, 4-11, 11-4, 11-9) से हराकर खिताब जीता।

निर्णायक गेम में पायस ने 7-4 की बढ़त बनाकर जीत की ओर कदम बढ़ा दिए थे, लेकिन अंकुर ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 8-8 से बराबर किया और फिर 10-9 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद पायस का रिटर्न बाहर जाने से अंकुर ने निर्णायक गेम 11-9 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। महिला एकल फाइनल में यशस्विनी ने एकतरफा अंदाज में श्रीजा अकुला को 4-1 (11-6, 11-1, 8-11, 11-7) से हराया।

भारत ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते लगभग सभी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेजबान टीम को एकमात्र निराशा पुरुष युगल वर्ग में मिली, जहां मलेशिया के शेन क्यू वोंग और जावेन चोंग की जोड़ी ने फाइनल में भारत के मानव ठक्कर और मनुष शाह को 11-9, 12-10, 11-7 से हराकर खिताब जीता।

महिला युगल का फाइनल पूरी तरह भारतीय रहा, जिसमें श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास ने यशस्विनी घोरपड़े और दिव्यांशी भौमिक को 3-1 (11-8, 11-13, 11-8, 11-6) से हराकर खिताब जीता। मिश्रित युगल फाइनल में भारत के मानव ठक्कर और तनीषा कोटेचा ने शानदार वापसी करते हुए मलेशिया की ऐ जिन और रिचर्ड रुई की जोड़ी को 3-2 (11-8, 10-12, 10-12, 11-9, 11-5) से हराकर खिताब अपने नाम किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...