.
JalandharJalandhar News: कीमती भगत का दुकानदार से हुआ विवाद, बाहर फेंका सामान,...

Jalandhar News: कीमती भगत का दुकानदार से हुआ विवाद, बाहर फेंका सामान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब गौशाला कमीशन के वाइस चेयरमैन कीमती लाल भगत की जालंधर के भार्गव कैंप में एक दुकानदार के साथ बहस हो गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि काले रंग की कार बाजार में झुके हुए पेड़ वाली दुकान के पास आकर रूकती है। कार के बीच बैठे ही दुकानदार को कुछ कहते हैं। इसके बाद उनकी दुकानदार के साथ बहस हो जाती है। इस दौरान कीमत भगत कार से निकलते हैं और सामान फैंक देते- भगत जैसे ही कार से बाहर निकले तो उन्होंने बाहर निकलते ही दुकान के बाहर रखा सामान खुद हटाना शुरू कर दिया।

गुस्से में आकर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की पेटियां रास्ते में फेंक दीं। दुकान के बाहर रखी कोल्डड्रिंग की बोतलें बिखेरने के रोड पर जाम लग गया। दुकानदार और कीमती लाल भगत के बीच काफी देर तक बहस भी चलती रही। बताया जा रहा है कि कीमती लाल भगत अवतार नगर की गली से निकल रहे थे। इस दौरान उनको कार निकालने में दिक्कत आई। इस पर उन्होंने कार को रुकवा लिया और दुकानदार को कुछ कहने लगे। किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और कीमती लाल भगत का गनमैन कार से बाहर आ गया और दुकानदार को सामान हटाने के लिए कहा। दुकानदार अंदर से बाहर नहीं आया। इस पर गुस्से में कीमती लाल भगत खुद कार से बाहर आए और एक-एक कर कोल्डड्रिंग की पेटियों को उठाकर फैंकना शुरू कर दिया।

उन्होंने दुकान के बाहर रखे नमकीन के पैकेट और अन्य सामान भी रोड पर बिखेर दिया। इसे बाद में लोगों ने समेटा और वाहनों के लिए रास्ता बनाया। बता दें कि कीमती लाल भगत ने दुकानदार को रोड पर लगाया सामान हटाने के लिए कहा था और ये भी कहा कि रोड पर कब्जा न करें इससे लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सामान हटाकार ट्रैफिक सुचारू किया- कीमती लाल भगत ने दुकानदार को आगे से रोड पर सामान न लगाने की चेतावनी थी। उन्होंने कहा कि वह दुकानदार को समझा रहे थे लेकिन उसने आगे से बहस शुरू कर दी जिससे उसका सामान खुद हटाना पड़ा। उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी सामान रोड छोड़कर दुकान के अंदर रखने की हिदायत दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का...

बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर चले पत्थर और लाठियां, कई घायल, देखें वीडियो

हापुड़ः धौलाना थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बच्चों के बीच विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो...

2,550 का तेल भरवाकर बिना पैसे दिए स्विफ्ट कार सवार फरार, देखें CCTV

हिसारः राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (NH-52) स्थित तलवंडी राणा के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से स्विफ्ट कार सवार...

श्री अमरनाथ यात्राः 11 अगस्त तक बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, यात्रा पर रोक

श्रीनगरः जम्मू से श्री अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के नए जत्थे की यात्रा को शनिवार खराब...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभरकर ढह...