.
JalandharJalandhar News: 140 की स्पीड से कार की कैंटर से टक्कर, शव...

Jalandhar News: 140 की स्पीड से कार की कैंटर से टक्कर, शव से अलग हुआ शरीर, 3 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बाईपास स्थित भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं शव धड़ से अलग हो गए। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत टूटकर अलग हो गई, नंबर प्लेट भी दूर जा गिरी। एयर बैग भी खुल गए।

हादसे की सूचाना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि हाईवे पर एक कैंटर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कैंटर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जा रही थी। हादसे के बाद कार में बैठे दो युवकों के शव फ्रंट सीट में फंस गए, जबकि एक युवक का शव सड़क पर जा गिरा। क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ राकेश कुमार के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट जालंधर से अमृतसर के ओर जा रही थी। भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर कैंटर खड़ा हुआ था। इससे स्पीड में होने के कार सीधे कैंटर में भिड़ गई। हादसा में तीन युवकों की मौत हो गई। कार के फ्रंट सीट पर दो युवकों के का शव मिले है। जबकि एक का शव रोड पर गिर गया था। जो कार की पिछली सीट पर बैठा हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का...

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी सहित 2 आरोपी घायल, देखें वीडियो

नवांशहरः मुसापुर रोड पर गैंगस्टरों और पुलिस ने फायरिंग...

अदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी अदालत परिसर के...

अबान अहमद के जनाजे के लिए अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, देखें वीडियो

झांसीः माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को...

Punjab News: गोलियां मारकर 25 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। सुबह से हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा...

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी सहित 2 आरोपी घायल, देखें वीडियो

नवांशहरः मुसापुर रोड पर गैंगस्टरों और पुलिस ने फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। नवांशहर...

अदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी अदालत परिसर के पास व सिटी थाने के सामने हुए चर्चित गोलीकांड के...

अबान अहमद के जनाजे के लिए अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, देखें वीडियो

झांसीः माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जिला जेल से बेहद कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज के...