.
JalandharJalandhar News: Ashwani Sharma के बेटियों के बयान पर भड़के बाली, बताया...

Jalandhar News: Ashwani Sharma के बेटियों के बयान पर भड़के बाली, बताया मंदबुद्धि, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा की ओर से केंद्र सरकार व राज्य सरकार के संदर्भ में एक टिप्पणी में ‘बेटी’ शब्द के इस्तेमाल और एक मुहावरे के प्रयोग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ तीखी बहस और हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्रियों ने आरोप लगाया कि भाजपा आज भी बेटा-बेटी में फर्क करती है, जिस पर अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनके शब्द का गलत अर्थ निकाला गया और यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई तो उन्हें इसका अफसोस है, लेकिन आप सरकार एक शब्द को मुद्दा बनाकर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

विधानसभा में विधायक भाजपा अश्वनी शर्मा के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर आप नेता दीपक बाली ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहाकि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है कि पार्टी में किस तरह के लोग शामिल है। बाली ने कहाकि महिलाओं के कारण ही परिवार खुशियां मनाता है। पंजाब में धीयां की लोहड़ी मनाई जाती है। वहीं अश्वनी शर्मा बेटी होने पर इल्जाम लगा रहे है, यह मंदबुद्धि लोग है।

हमारे धार्मिक ग्रंथ शिक्षा देते है, रामायण हमें अच्छा जीवन व्यतीत करने के बारे में अवगत करवाती है। बाली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सोच रहे है यह कौन से धर्म में पले है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि वह सनातन के लिए काम करते है। ऐसे में सनातन में रहकर उन्हें यह समझ नहीं आया कि वह बेटियों के जन्म पर भद्दा कमेंट कर रहे है, क्या लगता है ऐसे लोग राजनीति में रहने चाहिए। बाली ने कहाकि ऐसे लोगों को घर के चारदीवारी से बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को कुछ नहीं पता वह अगला कौन सा भद्दा कमेंट कर दें। आने वाले समय में यह लोग पाताल में गिरेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने...

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

बच्चों को बचाने के लिए बार-बार दीवार पर चढ़ती दिखी बिल्ली, Users का आया Reaction, देखें वीडियो

नई दिल्ली: Social Media पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं पर कुछ वीडियो ऐसे होते...

Punjab News: 6 बार के पार्षद प्रवीण सैनी बनें मेयर, सुरिंदर शिंदे सीनियर डिप्टी मेयर, देखें वीडियो

होशियारपुरः नगर निगम के मेयर, सीनीयर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की चयन आज शांतिपूर्ण ढंग से नेपरे चढ़ी।...

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने प्रेस वार्ता करके अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह...

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य...