.
LudhianaPunjab News: घर की छत गिरने से महिला की मौत

Punjab News: घर की छत गिरने से महिला की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब के निकटवर्ती गांव शताबगढ़ में भारी बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। घर के कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर गरीब विधवा महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय इंद्रजीत कौर के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक गांव शताबगढ़ के सरपंच मनजीत सिंह ने बताया कि इंदरजीत कौर घर के एक कमरे में सो रही थीं। उनकी बुआ भी उसी कमरे में मौजूद थीं। सुबह करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण कमरे की छत ढह गई। छत गिरने से इंदरजीत कौर और उनकी बुआ दोनों घायल हो गईं।

उन्हें तुरंत समराला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंदरजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। सरपंच मनजीत सिंह ने बताया कि इंदरजीत कौर के पति धर्मपाल, जो गांव के पूर्व सरपंच थे, उनका निधन लगभग 4 साल पहले हो गया था। इंदरजीत कौर अपने तीन स्कूली बच्चों और सास के साथ रहती थीं। वहीं, उसकी पड़ोसन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, PMJVK के 99.97 प्रतिशत कार्य पूरे

चंडीगढ़: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के...

उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए हरियाणा में अपग्रेड होगी 60 सरकारी आईटीआई

चंडीगढ़: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल...

बाइक और जीप में हुई भीषण टक्कर, उछल कर गिरा चालक, पलटा वाहन, देखें वीडियो

केरलः कासरगोड के बोविक्कनम में एक चौराहे पर बाइक...

1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता हिस्सा होगा आरक्षित – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामले...

Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

संगरूर: जिले के कस्बा दिड़बा के अधीन पड़ते गांव...

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं मे तेजी, PMJVK के 99.97 प्रतिशत कार्य पूरे

चंडीगढ़: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई...

उद्योग आधारित प्रशिक्षण के लिए हरियाणा में अपग्रेड होगी 60 सरकारी आईटीआई

चंडीगढ़: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...

बाइक और जीप में हुई भीषण टक्कर, उछल कर गिरा चालक, पलटा वाहन, देखें वीडियो

केरलः कासरगोड के बोविक्कनम में एक चौराहे पर बाइक और जीप में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था...

1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता हिस्सा होगा आरक्षित – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामले मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा...