.
Haryana Govtमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किए बांके बिहारी के दर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार देर सायं अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व सुपुत्र अनिकेत और सुपुत्री वंशिका के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित विश्वविख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज यहां वृंदावन की पावन धरती पर श्री बांके बिहारी लाल सहित राधा वल्लभ लाल जी और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने यहां अनेक लीलाएं रची है और यहां का कण कण पवित्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हरियाणा प्रदेश की पवित्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यहीं से परिवार सहित गए थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृंदावन पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, किसानों की समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी परिवार सहित श्री राधा वल्लभ लाल जी मंदिर और और श्री कृपाधाम पहुंचे और वहां सपरिवार भगवान के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व बेटा और बेटी साथ मंदिर परिसर में कुछ समय तक रुके और श्रद्धा एवं भक्ति भाव से ठाकुर जी के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और धार्मिक आस्था के इस पावन अवसर को साझा किया।

वृंदावन की धूल भक्तों के लिए चंदन के समान है : मुख्यमंत्री

वृंदावन की पावन भूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्री बांके बिहारी जी के दर्शन से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। वृंदावन की धूल भक्तों के लिए चंदन के समान है। यह केवल वृंदावन नहीं, बल्कि वह पावन भूमि है जहां प्रेम का परमात्मा से पूर्ण मिलन हुआ। यही वह धरा है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल की दिव्य लीलाएं कीं, माखन चोरी की, कालिया नाग का मर्दन किया और गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आना उनका परम सौभाग्य है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अपने भीतर ईश्वर की अनुभूति करता है। आज उन्हें भी इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। इसके लिए उन्होंने गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रीकृष्ण कृपा धाम में किया प्रथम तल का शिलान्यास

यहां पर किए गए प्रस्तावित सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल शिलान्यास की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे यहां आने वाले भक्तों को काफी सुविधा और लाभ मिलेगा। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम पहुंचकर प्रस्तावित सत्संग एवं आवासीय परिसर के प्रथम तल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

यह निर्माण कार्य गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वाद से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास कर परिसर के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों में संस्थान की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस यात्रा के दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का...

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी सहित 2 आरोपी घायल, देखें वीडियो

नवांशहरः मुसापुर रोड पर गैंगस्टरों और पुलिस ने फायरिंग...

अदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी अदालत परिसर के...

अबान अहमद के जनाजे के लिए अली झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, देखें वीडियो

झांसीः माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को...

बारिश के बीच भर भराकर गिरा 2 मंजिला भवन, देखें वीडियो

आगराः जिले के बेलनगंज में लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभरकर ढह...

बड़ा हादसाः स्कूल की दीवार गिरने से 2 की मौत, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। सुबह से हिसार, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा...

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी सहित 2 आरोपी घायल, देखें वीडियो

नवांशहरः मुसापुर रोड पर गैंगस्टरों और पुलिस ने फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। नवांशहर...

अदालत परिसर के पास हुई गैंगवार मामले में 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

चरखी दादरीः हरियाणा के चरखी दादरी अदालत परिसर के पास व सिटी थाने के सामने हुए चर्चित गोलीकांड के...