Himachal Govt
Haryana Govtबिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आया बयान,...

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आया बयान, बोले – ‘यूनियन से बात जारी’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं और आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं, उन्हें पूरा विश्वास है कि हम बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे।

विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमने गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। मुख्य तौर पर यूनियन की तीन मांगे थी जिनमें पहली थी कि बिजली का वितरण का सामानांतर लाईसेंस देकर निजीकरण न किया जाए जिस पर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है। एचईआरसी एक स्वायत्त संस्था है जो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करती।

बिजली वितरण का सामानांतर लाईसेंस लेने के लिए पत्र एचईआरसी में गया है वह हमारे मार्फत नहीं बल्कि सीधा एचईआरसी में गया है जिस पर एचईआरसी सुनवाई कर रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हमने यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है, सुनवाई के दौरान जो हमारे अधिकारी उपस्थित हुए वह वहीं बोले जिन दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। यूनियन के पदाधिकारियों को यह बताने के बाद यह बात वही खत्म हो गई।

दूसरी बात, जो यूनियन ने रखी कि स्मार्ट मीटर बंद किए जाए, जिस पर विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। लेकिन हमने तो अभी टेंडर ही नहीं किए जिस पर यह बात भी खत्म हो गई। यूनियन की तीसरी मांग थी कि एग्री डिस्कॉम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए, इस संबंध में भी विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और यूनियन मान गई थी लेकिन किसी ने यूनियन को बरगला दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में थल, जल और नभ में भारत की शक्ति मजबूत हो रही है

अग्नि फोर ब्लास्टिक मिसाइल के सफल प्रशिक्षण पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देश की सुरक्षा के लिए थल में, जल में, नभ में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है, हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़:...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

रिश्वत लेते हुए वन अधिकारी को विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

बरोटीवाला, सचिन बैंसल: वन विभाग के पट्टा ब्लाक के बीओ व एक अन्य दलाल को विजिलेंस ने 22 हजार...

Haryana News: युवक पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला/कालकाः कालका थाना टीम ने कालका में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: पुलिस ने गुम हुए 100 से ज्यादा मोबाइल ट्रेस कर असली मालिकों को सौंपा, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले के लोगों को राहत देते हुए पठानकोट पुलिस ने गुम और चोरी हुए 100 से ज्यादा मोबाइल...

गन पॉइंट पर कार लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपियों से होंडा सिटी कार व अवैध हथियार बरामद  चंडीगढ़: मनीमाजरा में गन पॉइंट पर होंडा सिटी कार लूटने के...