WhatsApp को लेकर बड़ी पेरशानी वाली बात सामने आ रही है। जहां, भारत समेत कई देशों में WhatsApp यूजर्सों के अकाउंट्स अचानक बदं हो गये। जिसके बाद स्क्रीन पर Your account is under review लिखा दिखाई देने लगा। जिसके बाद देशभर में हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि उनका WhatsApp अकाउंट अचानक रिव्यू में डाल दिया गया। न कोई चेतावनी मिली, न वजह बताई गई और देखते ही देखते अकाउंट का इस्तेमाल बंद हो गया।
यह समस्या सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास सामने आई। फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया है कि इससे दुनियाभर में कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं।
कंपनी का आया बयान
अकाउंट्स बंद होने की परेशानी के बाद कंपनी ने बताया कि यह दुरुपयोग रोकने की कार्रवाई थी, लेकिन कुछ मामलों में गलती हो सकती है जिसे जल्द ठीक किया जा रहा है।
WhatsApp की तरफ से दिखा ये नोटिफिकेशन
WhatsApp की ओर से यूजर्स को एक नोटिफिकेशन दिखाया गया, जिसमें लिखा था कि आपका अकाउंट रिव्यू में है। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आपने हमारी टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन किया है या नहीं. आमतौर पर इस प्रक्रिया में 24 घंटे लगते हैं।
WhatsApp अकाउंट्स बंद होने के बाद यूजर्सों सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ लगा दी। कई यूजर्स का कहना था कि उन्होंने कभी WhatsApp के नियम नहीं तोड़े, फिर भी उनका अकाउंट बंद कर दिया गया. एक यूजर ने लिखा, बिना किसी वजह के मेरा WhatsApp बंद कर दिया गया।