मेरठः यूपी में कांवड़ यात्रा का 7वां दिन है। इस दौरान कांवड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए हरिद्वार में पहुंच रहे है। जिससे सड़कों पर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे लग रहे है।
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ सोमवार देर रात एक मेरठ से कांवड़ियों की वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें कांवड़ियों के दो गुट आपस में लड़ते दिख रहे है और गालियां देते है। जानकारी के अनुसार कांवड़ियों के दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो जाती है। जिसमें बीच-बचाव करने आई पुलिस हवलदार को भी चोटें लगती है।
वीडियो में कांवड़िए जमकर उत्पात मचाते है और पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़कर तोड़फोड़ करते दिखते है। मामले में पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी बाइकें जब्त कर ली है। एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि कांवड़ियों ने पुलिस अधिकारियों को गाड़ी से उतारने के बाद उन पर हमला किया। ये तथ्य गलत है।
उन्होंने कहा कि कांवड़िए अपनी कांवड़ के साथ सड़क पर बैठे थे, जो उनके लिए रिजर्व है। सोनू और उसका साथी हरिद्वार जल लेने जा रहे थे और उनकी बाइक से कांवड़िए को टक्कर लग गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई। इससे बहस और मारपीट हुई।
दौराला पुलिस और सेक्टर पुलिस इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जैसे ही सोनू और उसके साथी को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा था, कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में सोनू और उसका साथी दिख रहे हैं, पुलिस अधिकारी नहीं। बीच-बचाव के दौरान दौराला पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल के हाथ, कंधे और चेहरे पर चोटें आईं, जिनका मेडिकल ट्रीटमेंट कराया गया।