.
Himachal GovtAge Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं महासचिव डॉ. अमरपाल सिंह कोचर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संगठन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, वृद्धजन देखभाल सेवाएं, जागरूकता कार्यक्रम तथा वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सम्मानजनक एवं गरिमामय जीवन को बढ़ावा देने संबंधी पहल शामिल हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उनके संरक्षण एवं सहयोग का अनुरोध किया गया।

राज्यपाल ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वैच्छिक संस्थाएं सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा संगठन को उसके मानवीय एवं समाजसेवी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एस. कौशल, उपाध्यक्ष चौधरी वरयाम सिंह बैंस तथा कार्यकारिणी सदस्य सी.एम. वालिया भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र)...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला...

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार ने तैयार की योजनाएंः विपुल गोयल

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भारत...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पिस्तौल लेकर...