.
Unaऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के इलेक्ट्रिकल विंग में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) परवेश कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके द्वारा किए गए कार्य का बिल पास करने के बदले संबंधित जेई लगातार 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का प्रारंभिक सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन बिछाया। जैसे ही आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई

विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।

इस कार्रवाई को जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है तो इसकी सूचना तुरंत विजिलेंस को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में गोली चलने...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और...

Punjab News: कांग्रेस के कार्यक्रम में पिस्तौल लेकर मंच पर पहुंचा युवक, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः जिले में कांग्रेस के बूथ-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान...

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप, देखें Live

जालंधरः महानगर के भार्गव कैंप इलाके में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि...

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मदन जिंदल के निधन पर शोक जताया

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघ चालक (उत्तर क्षेत्र)...

Punjab News: पार्टी के भीतर उठ रही बगावती आवाजों पर राजा वडिंग ने कसा तंज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल आज फ़िरोज़पुर पहुँचे। वे ज़िला...

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को विश्व पर्यटन स्थल को हब बनाने के लिए सरकार ने तैयार की योजनाएंः विपुल गोयल

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भारत...