.
Nationalएक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बदमाश दुकानों के शटर काटकर अंदर दाखिल हुए और तिजोरियों व शोकेस को खंगालकर 2 किलो सोने समेत चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों के हाथों में असलहे भी नजर आए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरों ने शटर काटने के लिए औजारों का इस्तेमाल किया और दुकान के भीतर रखे चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया।

फुटेज में चोरों को असलहे के साथ चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और दुकानदारों से पूछताछ की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि चोरों ने पेशेवर तरीके से घटना को अंजाम दिया, उन्होंने केवल आभूषणों और नकदी पर ही हाथ साफ नहीं किया, बल्कि पकड़े जाने के डर से दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

सुबह जब जानकारी हुई तो टूटे हुए शटर और बिखरा हुआ सामान देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही तकिया चौराहे पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस मुस्तैद होती, तो एक साथ 5 दुकानों में शटर टूटने की आवाज जरूर सुनाई देती। यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। जब चौराहे पर पांच दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा?

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के...

पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, हरियाणा ने रचा नया इतिहास: Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh की ओर से Automobile और फार्मेसी विभाग को किया गया सम्मानित

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के Automobile...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक बनकर जाते है और वहां पर गहने खरीदने के बहाने...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत आने वाले कौशल...

पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, हरियाणा ने रचा नया इतिहास: Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस और...

Punjab News: कांग्रेस में कलह जारी, फिर कार्यक्रम में लगे चन्नी के नारे, वडिंग ने किया टिकट को लेकर ऐलान, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में कलह लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, प्रत्येक कार्यक्रम में दोनों गुटों के...