.
Nationalलाइव स्ट्रीम में गुरु नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, घर पहुंचे...

लाइव स्ट्रीम में गुरु नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, घर पहुंचे निहंग सिंह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः श्री गुरु नानक देव जी पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने पर निहंग सिंहों में रोष पाया गया, जिस पर निहंग जसविंदर सिंह युवक के घर पहुंचे और उसे गुरुद्वारे ले जाने के लिए बोला गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वीडियो में युवक एक लाइव स्ट्रीम पर लड़की से बात करता दिखता है, लड़की के कमरे में श्री गुरु नानक देव जी की फोटो लगी हुई थी, जिसको देखकर युवक आपित्तजनक टिप्पणी करता है और गलत इशारे करता है।

आपको बता दें इससे पहले भी ये युवक विवादों में आया था, उस वक्त युवक ने एक गाय को नोन वेज मोमोज खिला दिए थे, जिस पर गौ भक्तों ने माफी मगवाई और एफआईआर दर्ज करवा कर छोड़ दिया था। अब एक बार फिर युवक ने गुरु नानक देव जी के बारे में गलत बोला है।

वीडियो सामने आने के बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद निहंग उसके गुरुग्राम स्थित घर पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस भी वहां आई। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के अनुसार उसे गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

वीडियो में उसके माता-पिता भी दिखाई देते हैं, जो बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जताते उसे थप्पड़ मारते नजर आते हैं। युवक ने कहा- मुझसे गलती हुई है। वैसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इस मामले में पुलिस या संबंधित युवकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DC के निवास के पास चली गोलियां, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में गोलियां चलने की घटना सामने आई...

Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी से जुड़ी राजनीति उस समय...

एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर...

Punjab News: DC के निवास के पास चली गोलियां, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिल जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्त और...

Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी से जुड़ी राजनीति उस समय हिंसक हो गई, जब गांव उबोके के गुरुद्वारा चढ़दी पट्टी...

Commonwealth के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया नागरिक अभिनंदन

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: गौरव गौतम चंडीगढ़: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में...

एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों को निशाना...