.
Tarn TaranPunjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी से जुड़ी राजनीति उस समय हिंसक हो गई, जब गांव उबोके के गुरुद्वारा चढ़दी पट्टी में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग समागम के दौरान 2 गुटों के बीच हुई झड़प में गोलियां चल गईं। इस घटना में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 को गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना में अकाली दल वारिस पंजाब के हल्का पट्टी के नेता हरप्रीत सिंह खालसा के 4 समर्थक गोली लगने से घायल हो गए। दूसरे गुट से संबंधित व्यक्ति भी घायल हुए हैं, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पट्टी पहुंचाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद कुछ को आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह खालसा ने आरोप लगाया कि गांव में चल रहे जो़ड़ मेले के दौरान जब वे गुरुद्वारा साहिब में संबोधित करने के बाद अपने समर्थकों सहित बाहर निकले, तो वहां जगदीप सिंह जग्गा अपने साथियों सहित 3 गाड़ियों में सवार होकर आया और उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में गांव उबोके के पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, उनके बेटे रशपाल सिंह, गुरसाहिब सिंह और गुरप्रीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पट्टी में भर्ती करवाया गया। हरप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और हमलावरों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान डेढ़ दर्जन के करीब लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उक्त व्यक्ति मारू हथियारों से लैस थे। दोनों गुटों के बीच तकरार के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और हमलावरों द्वारा 12 बोर हथियार से कई फायर किए गए, जिससे गुरुद्वारा साहिब में भगदड़ मच गई।

हमले में उबोके निवासी दो लोगों को गोली लगी है। यह घटना गुरुद्वारा साहिब में चल रहे धार्मिक समागम के दौरान घटित होने के कारण इलाके में दहशत और रोष का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना राजनीतिक रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के...

पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, हरियाणा ने रचा नया इतिहास: Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर...

Meharchand Polytechnic College के Principal Dr. Jagroop Singh की ओर से Automobile और फार्मेसी विभाग को किया गया सम्मानित

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के Automobile...

Punjab News: सराफा बाजार में Singh Jeweller से गहने के लेकर 2 नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः सराफा बाजार में लगातार नौसरबाज दुकानों में ग्राहक बनकर जाते है और वहां पर गहने खरीदने के बहाने...

हरियाणा में युवाओं के लिए ‘होम स्टे’ की निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत आने वाले कौशल...

पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, हरियाणा ने रचा नया इतिहास: Rao Narbir Singh

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस और...

Punjab News: कांग्रेस में कलह जारी, फिर कार्यक्रम में लगे चन्नी के नारे, वडिंग ने किया टिकट को लेकर ऐलान, देखें वीडियो

फाजिल्काः पंजाब में कांग्रेस पार्टी में कलह लगातार बढ़ती जा रही है। दरअसल, प्रत्येक कार्यक्रम में दोनों गुटों के...