LudhianaPunjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की...

Punjab News: कोर्ट सहित CM मान और राज्यपाल कटारिया को उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में लगातार सरकारी इमारतों और प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले फिर से धमकी भरा ई-मेल पत्र मिला है। जिसमें लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल एड्रेस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाके में उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल 3 अगस्त सोमवार सुबह 8:57 बजे mianetzy8@gmail.com आईडी से भेजा गया है। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) ने पंजाब में एक साथ मिलकर ‘हथियारबंद संघर्ष’ शुरू करने का ऐलान किया है।

इन जगहों और समय पर धमाकों का अलर्ट (ईमेल के अनुसार):
लुधियाना जिला अदालत: दोपहर 2:11 बजे
पंजाब विधानसभा: दोपहर 12:11 बजे
राज्यपाल कटारिया: रात 9:11 बजे

ईमेल में आम आदमी पार्टी (जिसे ‘झाड़ू’ कहकर संबोधित किया गया है) की सरकार और मंत्रियों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। बेअदबी और संविधान के मुद्दे को उठाते हुए आतंकियों ने चेतावनी दी है कि वे आम आदमी पार्टी के हर एक मंत्री को निशाना बनाएंगे। ईमेल में साफ लिखा है झाड़ू दे सारे दे सारे मंत्री एक-एक करके ठोक देंगे।

धमकी भरे पत्र में आम जनता और अभिभावकों को डराने की कोशिश भी की गई है। आतंकियों ने लिखा है कि 15 अगस्त को होने वाले सरकारी समागमों और स्कूलों में कोई भी अपने बच्चों को न भेजे, क्योंकि जगह-जगह बम धमाके होंगे। इसके साथ ही विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि 15 अगस्त को सबसे बड़ा धमाका फिरोजपुर में किया जाएगा। इस धमकी भरे पत्र के अंत में जिम्मेदारी लेने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी: इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिर्वैर सिंह (खान राजादा)। बब्बर खालसा (परमार-कनाडा): प्रो. गुरअकाल सिंह पीएचडी (खेमकरण) और प्रो. गुरंगार सिंह (जंडियाला गुरु)।

गौरतलब है कि पंजाब में वीवीआईपी (VVIPs), मुख्यमंत्रियों और सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकियां पहले भी कई बार आ चुकी हैं। अक्सर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस से पहले स्लीपर सेल और विदेश में बैठे आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं। हालांकि, इस बार 15 अगस्त से पहले आए इस ईमेल और इसमें दिए गए सटीक समय (जैसे दोपहर 2:11 बजे लुधियाना कोर्ट) को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। लुधियाना कोर्ट सहित राज्य की सभी अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल तुरंत इस ईमेल का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जनता से पैनिक न करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत, देखें CCTV

गुजरातः अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर...

CM Mann के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

सड़क पर लड़खड़ता दिखा पुलिस कर्मी, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

सीधीः मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी अभियान...

पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से हाईवे ठप, देखें वीडियो

उत्तरकाशीः जिले में बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग...

अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए कमेटी का गठन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा)...

पेट्रोल पंप पर बेकाबू कार का कहर, चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत, देखें CCTV

गुजरातः अंबाजी में शिवा अंबिका सीएनजी पेट्रोल पंप पर दुखद सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति...

CM Mann के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने दिवंगत आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित...

सड़क पर लड़खड़ता दिखा पुलिस कर्मी, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

सीधीः मध्य प्रदेश पुलिस के 'नशे से दूरी अभियान 2.0' के बीच सीधी शहर से एक वर्दीधारी पुलिस कर्मी...

पहली बारिश ने खोली करोड़ों के निर्माण की पोल, सड़क धंसने से हाईवे ठप, देखें वीडियो

उत्तरकाशीः जिले में बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड़ के पास हादसा हो गया। दरअसल, भूस्खलन...