लुधियानाः जिले के गांव हेडो के रहने वाले 19 साल के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मणि के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि मणि सुबह बिना किसी को बताए घर से निकला था, लेकिन कुछ समय बाद, उन्हें मल माजरा रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने शव की पहचान मणि के तौर पर की, जिसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। मृतक के भाई ने बताया कि उनकी मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था और उनके पिता लकके के अटैक के बाद मणि डिप्रेशन से जूझ रहा था उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। वह आज सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। मिली जानकारी के अनुसार, नंगल से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
