जगराओं: जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां, बेट इलाके के मुनब्बरपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक युवक का शव खेत में खड़ी मोटरसाइकिल पर मिला और दूसरे का शव घर में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों की मौत नशीला पदार्थ निगलने से हुई है। एक ही दिन और एक ही गांव में दो युवकों की मौत के कारण पूरे गांव में शोक की लहर है।
22 वर्षीय युवक के घर में चीख-पुकार मच गई जब वह घर में मृत पाया गया। इसी तरह जब गांव में एक अन्य 25 वर्षीय युवक का शव खेत में खड़ी मोटरसाइकिल पर पड़ा मिला तो पूरा गांव वहां पहुंच गया और युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
