Breaking NewsPunjab News: भाई के सामने जिंदा जली बहन, युवक भी गंभीर जख्मी,...

Punjab News: भाई के सामने जिंदा जली बहन, युवक भी गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव नूरपुर के पास गेहूं के खेतों के आग लगने के बाद दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल खेतों में लगी आग की चपेट में मोटरसाइकिल पर सवार 2 भाई-बहन आ गए जिसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से झुलस गया जिसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। दोनों भाई-बहन ग्रीन एवेन्यू, फरीदकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, फरीदकोट के ग्रीन एवेन्यू निवासी भाई-बहन मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर से फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में गांव नूरपुर के पास खेतों में भीषण आग लगी हुई थी। इस दौरान धुआं इतना घना था कि मोटरसाइकिल सवार कुछ भी नहीं देख सका और अपना संतुलन खो बैठने के चलते आग में गिर गया। आग में गिरने से युवक ने किसी तरह खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी बहन से निकला नहीं गया जिससे भाई की आखों के सामने बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई।

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल व जली हालत में युवक को फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देने का काम करेगा: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी सवार दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया...

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सक्षम पंचायतें और जवाबदेह नगरपालिकाएं ही विकसित हरियाणा की...