Himachal Govt
Kulluमौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज Alert किया जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज Alert किया जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली  : कई राज्यों में आज भी झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 अगस्त को, उत्तराखंड और राजस्थान में 13 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 11 अगस्त तक, पंजाब में 10 अगस्त को और हरियाणा में 8 अगस्त और 10 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए 10 अगस्त से 12 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, सोलन और मंडी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बाढ़ की चेतावनी भी दी है।

गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर और मेघालय सहित पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 10 अगस्त तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। आज बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और राज्य में 100 से अधिक सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने 10 अगस्त को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा...

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा...

Punjab News: इलाके में 2 गुटों में चली गोलियां, लोगों में दहशत, देखें CCTV

संगरूरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनके...

Punjab News: बहबल कलां फायरिंग मामला, समन जारी होने पर विजय सांपला का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुर: SIT ने बहबल कलां फायरिंग मामले में BJP नेता विजय सांपला को 5वीं बार समन भेजकर 27 अगस्त...

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक्ट्रेस का अपने...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, हाल ही में आप पार्टी छोड़कर भाजपा...