Fazilkaपंजाबः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई...

पंजाबः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई कैद की सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनाम की अदालत ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला करीब 15 साल पुराने मामले में दिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 व्यक्तियों को सुनाम अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने घर में घुसकर हमला करने की शिकायत की थी। 

मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी। सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर...

जिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना:सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत...

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया “मैं भी स्वदेशी समर्थक” महाअभियान की डिजिटल शुरुआत

ऊना,सुशील पंडित: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर में गोलीबारी और मारपीट का मामला सामने आया। जहां, पीड़ित...

भगवंत मान सरकार ने नशा पीड़ितों को लंबे समय तक नशा-मुक्त रखने के लिए ‘कम्युनिटी ब्रिज मॉडल’ किया शुरू

कम्युनिटी ब्रिज मॉडल के तहत पंजाब भर में नशा पीड़ितों के लिए 90 दिनों का ढांचागत पुनर्वास सुनिश्चित किया...

जिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना:सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत रोड़ा क्षेत्र में एक जिम संचालक के साथ मारपीट का...