Ludhianaपंजाबः पुलिस की बस और कार सहित अन्य वाहन की हुई टक्कर,...

पंजाबः पुलिस की बस और कार सहित अन्य वाहन की हुई टक्कर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला चौक फ्लाई ओवर पर गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस कर्मचारियों की कार, सरकारी पुलिस बस और एक अन्य कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में 2 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद होंडा ब्रियो कार में सवार व्यक्ति बेसुध हो गया। कुछ देर बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे कार से बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के एयर बैग खुल गए, सरकारी बस मामूली क्षतिग्रस्त हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मचारी श्री फतेहगढ़ साहिब जोड़ मेले पर ड्यूटी देने जा रहे थे। जानकारी देते हुए होंडा ब्रियो ​​​कार चालक संजीव ने बताया कि वह अपनी कार से ढंडारी अपने दफ्तर जा रहे थे। अचानक पुलिस कर्मचारी की गाड़ी ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी। गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और आपस में टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर के बाद पीछे से आ रही सरकारी बस भी टकराई लेकिन उसका बचाव हो गया। सरकारी बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई।

संजीव ने कहा कि उसकी कार पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गाड़ी के टायर तक खुल गए। गाड़ी का पिछला बोनट और डिग्गी खत्म हो गई। उधर, वरना कार सवार पुलिस कर्मचारी ने बताया कि होंडा ब्रियो ​​​कार चालक पुल पर गाड़ी खड़ी किए हुआ था। खड़ी कार होने के कारण ये हादसा हुआ है। दोनों कारों का काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी एएसआई सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...