Ludhianaपंजाबः बदमाशों ने तेजधार हथियारों से व्यक्तियों पर किया हमला 

पंजाबः बदमाशों ने तेजधार हथियारों से व्यक्तियों पर किया हमला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदातों में हो रही बढ़ौतरी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं देर रात कैलाश नगर से दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां चिकन की दुकान करने वाले एक युवक को कुछ बदमाशों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार इस हमले के दौरान शोर सुनकर उसका भाई मौके पर आया तो बदमाशों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। 

जानकारी देते हुए जतिन बहल निवासी शाही मोहल्ला, कुंदनपुरी ने बताया कि उसका इलाके में किसी से पैसों का लेन देन है। उस व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपए लिए थे। काफी समय से वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं दे रहा था। जतिन मुताबिक उसने उस व्यक्ति की एक्टिवा स्कूटी चौकी कैलाश नगर में रखवा दी थी। पुलिस को उसने बताया था कि उसने पैसे लेने है जब वह पैसे दे देगा तो उसकी स्कूटी पुलिस वापस कर दे। इसी बात से गुस्साए उस व्यक्ति ने उसके भाई जश्न पर कुछ अज्ञात लोगों के साथ हमला करवाया है। पीड़ित ने कहाकि घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

जतिन मुताबिक उसका भाई जश्न दो दिन से डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। उसकी आंख में तेजधार हथियार मारा गया है। जश्न की आंख बिल्कुल काम नहीं कर रही। डाक्टरों ने उनसे कहा है कि आंख को खतरा है। जतिन ने बताया कि जब वह जश्न को बचाने गया था तो बदमाशों ने उसके गले पर किरच से वार किया है। वहीं कैलाश चौकी इंचार्ज भजन लाल ने बताया कि हमला करने वालो की पहचान प्रिंयाशू,जतिन, गूल्लू. कार्तिक, पियूष और सिंकदर के रूप में हुई है। जल्द ही मारपीट करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। मारपीट करके आरोपियों ने मोबाइल और पर्स भी छीना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...