Ludhianaपंजाबः संदिग्ध परिस्थितियो में जिम में इकलौते बेटे की हुई मौ'त, देखें...

पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियो में जिम में इकलौते बेटे की हुई मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के रिषी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में जिम गए युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुखचेन सिंह उर्फ शैरी के रूप में हुई है। सुखचेन अमेजन में काम करता था। मृतक युवक की मां हरबंस कौर ने बताया कि वह उनका मांइकलौता बेटा था। उसकी अगले साल फरवरी महीने में शादी होनी थी। परिवार का आरोप है कि बेटे के शरीर पर कई जगह मारपीट के निशान हैं। साथ ही मुंह से झाग निकल रही थी। मृतक की माता ने कहा कि उनके बेटे ने दो दिन पहले ऋषि नगर में बने एक जिम में एक्सरसाइज शुरू की थी। मां ने बताया कि जिम जाकर बेटे ने एक फोटो भी उन्हें भेजी थी और जिम की फीस डालने के लिए कहा था।

कुछ देर बाद एक युवक ने घर आकर उनके किराएदार को बताया कि शैरी सीढ़ियों से गिर गया है। उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए हैं। मां हरबंस कौर ने बताया कि वह शहर से बाहर किसी शादी समारोह में गई हुई थी। जब वापस आकर उसने डीएमसी अस्पताल जाकर देखा तो बेटे की मौत हो गई थी।हरबंस ने बताया कि बेटे को जिम करने की आदत थी। पिछले 10 साल से वह कसरत करता था। इस जिम में गए अभी उसे 3 दिन ही हुए थे। उन्हें इलाके के लोगों ने भी बताया कि इस जिम में युवकों को ओवर वेट वजन उठाने के लिए जिम संचालक कोई चीज पानी में घोल कर पिलाता है। उन्हें संदेह है कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा है।

उन्होंने कहा कि पहले तो जिम संचालक कहता था कि सीसीटीवी कैमरों में चेक कर सकते हैं, लेकिन जब सीसीटीवी चेक करने लगे तो उसका जवाब था कि कैमरे चल नहीं रहे। वह पिछले 29 साल से बेटे के साथ अकेली रहती हैं। उनका पति उनसे अलग रहता है। हरबंस ने कहा कि उनका पति भी उन्हें मारने की धमकियां देता रहता था। कई बार उसने उनसे मारपीट की भी कोशिश की है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि परिवार की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...