Loading...
- Advertisement -
HomePunjabAmritsarजालंधरः निकाय मंत्री के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, किया ये...

जालंधरः निकाय मंत्री के घर के बाहर किसानों का प्रदर्शन, किया ये ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किसानों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज किसानों ने निकाय मंत्री बलकार सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जिसमें किसानों की अलग-अलग जत्थेबंदिया शामिल है। इसमें कीर्ति किसान (संतोख सिंह), bku लोखो वाल) और जमोरी किसान के मनहोर सिंह गिल शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर आज प्रशासन ने उनकी मांगे ना मानी तो कल यानि 13 को बड़े लेवल पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद वह 28 सिंतबर को डीसी के दफ्तर का घेराव करेंगे। उनकी मांग है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में धान की फसल का 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन खेतों में दोनों फसलों की बुआई की करने के लिए प्रति एकड़ 70 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ से नुकसान हुए पशुओं का 1 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का कम से कम 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। जिस भी इलाके में बाढ़ के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है, उसे 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। फगवाड़ा शुगर मिल की 2020/2021 की पेमेंट किसानों के खातों में डाली जाए। बाढ़ के कारण किसी भी किसान की मौत होने पर 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इस दौरान उनकी कुछ अन्य मांगे शामिल है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page