Amritsarजालंधरः मोबाइल पर आ रहे Emergency Alert मैसेज को लेकर लोग हुए...

जालंधरः मोबाइल पर आ रहे Emergency Alert मैसेज को लेकर लोग हुए परेशान, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आज सुबह से ही लोगों के फोन में Emergency Alert का मैसेज आ रहा है। जिसके बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है। अगर आपके फोन में आ रहा है तो घबराएं नहीं। दरअसल, यह Emergency Alert  केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा गया, दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे गए इस मैसेज को आपातकालीन अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत भेजा गया । दरअसल, सरकार एक आपातकालीन अलर्ट सिस्टम पर काम कर रही है, ताकि बाढ़ या किसी प्राकृतिक आपदा जैसी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। चलिए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कैसे काम करती है। इसके जरिए आपात स्थिति में या किसी बड़े संकट की स्थिति में देश के सभी नागरिकों को एक समय में जानकारी देने की व्यवस्था को परखा गया है।

इमरजेंसी अलर्ट, इमरजेंसी नोटिफिकेशन सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसका उपयोग सरकार दूरसंचार विभाग की मदद से उपयोगकर्ताओं को आगामी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के बारे में सूचित करने के लिए कर सकती है। इमरजेंसी अलर्ट से लोगों को पहले से या आपदा के दौरान सचेत करके उनकी जान बचाने में मदद मिलेगी। आमतौर पर सभी फोन में यह अलर्ट डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है ताकि आपात स्थिति में लोगों को किसी आपदा के लिए सतर्क किया जा सके। यदि आपके फोन में अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आप इसे ऑन कर सकते हैं।

यदि आपके पास आईफोन है तो आप फोन की सेटिंग में जाकर Notifications पर क्लिक करें और Critical Alerts को ऑन कर दें या फिर आपको ऐसे अलर्ट नहीं चाहिए तो इसे ऑफ कर दें। एंड्रॉयड फोन में भी इस सेटिंग को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर Safety and Emergency पर क्लिक करना होगा और Wireless emergency alerts पर क्लिक करके इसे ऑन या ऑफ करना होगा।

यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर सभी नागरिकों को समय पर सतर्क किया जाए। शुक्रवार दोपहर देश भर में मोबाइल यूजर्स को आपातकालीन अलर्ट मिला, जिसमें लिखा गया है – महत्वपूर्ण सूचनाः आपको अपने मोबाइल पर अलग ध्वनि और कंपन के साथ आपदा संबंधित एक परीक्षण संदेश मिल सकता है। कृप्या घबराएं नहीं, यह संदेश वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है। यह संदेश एक नियोजित परीक्षण प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)  के सहयोग से भेजा जा रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...