Amritsarजालंधर पहुंचे सीएम मानः पासिंग आउट परेड में शामिल होकर किया ये...

जालंधर पहुंचे सीएम मानः पासिंग आउट परेड में शामिल होकर किया ये ऐलान 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर पीएपी पहुंचे और पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस में नए भर्ती हुए 2999 पुलिस जवानों ने अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस दौरान मान ने शहीद एएसआई गुरदीप सिंह और एएसआई बलबीर सिंह के परिवारों को पंजाब पुलिस बीमा योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। सीएम मान ने कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, उम्मीद परेड है। पंजाब में सिर्फ राजनीतिक रैलियां रह गई थी। असल में रंगले पंजाब का रंग यह है कि पंजाब में नियुक्ति पत्र इन्वेस्टमेंट समिट हो रहे हैं। यह रंगले पंजाब का रंग है। आज लड़कियों के मां-बाप खुश होंगे कि हमारी बेटियां इतनी सख्त ट्रेनिंग कर चुकी हैं। 560 सब इंस्पेक्टरों को नौकरी मिली तो गांवों में ढोल बजे थे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है। अभी सिर्फ शुरुआत हुई है हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी, 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नई पुलिस बनाई जा रही है। हर दिसंबर में नियुक्ति पत्र मिलेंगे। सीएम ने कहा कि हम एआई में पुलिसिंग ला रहे हैं। गूगल हमारे संपर्क मैं हैं। हम पुलिस को नंबर वन बनाएंगे। मान ने कहा कि अब नियुक्ति पत्र बांटने का वक्त है। नीयत साफ होती है तो रब साथ देता है। अब काफी इंतजार हो गया, अब फल खाने का वक्त है। स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स जो सड़क पर सुरक्षा और कीमती जानों को बचाने का काम करेगी। आज के बैच से SSF में जवान भर्ती किए जाएंगे, जिन्हें  विशेष गाड़ियां भी  दी गई हैं। 30 किलोमीटर के एरिया में इस गाड़ी की तैनाती रहेगी, जिनके पास चालान काटने की भी जिम्मेदारी है और जो चालान यह विंग करेगा उसके बाद वाहन चालक कोई गलती ही नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में रोजाना 14 मौतें होती हैं और साल में यह संख्या 5 हजार 110 संख्या हो जाती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...