.
Baddiपंजाब: आप विधायक ने रिश्वत लेने के आरोप में लेबर डिपार्टमेंट की...

पंजाब: आप विधायक ने रिश्वत लेने के आरोप में लेबर डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारी और युवक को पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: खन्ना में पायल विधान सभा से आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कार में बैठी महिला और उसके साथी युवक को रंगे हाथों रिश्वत लेते काबू किया। दोनों लेबर डिपार्टमेंट से संबंधित बताए जा रहे हैं और कार में बैठकर रिश्वत की रकम गिन रहे थे तो इन्हें काबू कर लिया गया। जानकारी के अनुसार विधायक के पास शिकायतें आ रही थीं कि लेबर डिपार्टमेंट में काफी ज्यादा रिश्वत चल रही है। मेडिकल क्लेम पास कराने समेत अन्य कामों के बदले पैसे लिए जाते हैं। 

एक ताजा केस सामने आया था जिसमें 3 लाख 80 हजार रुपए का मेडिकल क्लेम पास कराने बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। संबंधित व्यक्ति ने इसकी जानकारी विधायक ग्यासपुरा को दी गई। विधायक ने ट्रैप लगाकर रिश्वत मांगने वालों को पायल में बुलाया। पहले से ही नोट फोटो स्टेट करवाए गए। कार में लेबर डिपार्टमेंट से एक महिला और एक युवक आए। जिन्होंने 10 हजार रुपए रिश्वत ली। 

अभी दोनों कार में रिश्वत के नोट गिन रहे थे तभी अपनी गाड़ी में विधायक ग्यासपुरा टीम समेत मौके पर पहुंच गए। कार में नोट गिन रहे युवक और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।  विधायक ग्यासपुरा ने मौके पर डीएसपी निखिल गर्ग को कार्रवाई के लिए मौके पर बुलाया। रिश्वत लेने वाले दोनों आरोपी पुलिस के हवाले किए गए। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया। 

जल्द आरोपियो के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस एक्शन के बाद विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि लेबर डिपार्टमेंट से काफी शिकायतें आ रही थीं। यह दोनों आगे किसे पैसे देते थे उसका भी पता लगाया जा रहा है। अभी और भी शिकंजे में आएंगे। रिश्वतखोर किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DC के निवास के पास चली गोलियां, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में गोलियां चलने की घटना सामने आई...

Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी से जुड़ी राजनीति उस समय...

एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर...

Punjab News: DC के निवास के पास चली गोलियां, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिल जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्त और...

Punjab News: धार्मिक कार्यक्रम में चली गोलियां, 4 घायल

तरनतारनः विधानसभा हलका पट्टी से जुड़ी राजनीति उस समय हिंसक हो गई, जब गांव उबोके के गुरुद्वारा चढ़दी पट्टी...

Commonwealth के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया नागरिक अभिनंदन

हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: गौरव गौतम चंडीगढ़: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में...

एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ 5 ज्वेलरी दुकानों को निशाना...