कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को CCTV कैमरे खंगालने का कह गई पुलिस
जालंधर/वरुणः वेस्ट हलके के अधीन आते बस्ती बावा खेल में दिन दिहाड़े घर से लुटेरे कीमती सामान सहित हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी प्रमोद कश्यप ने बताया कि मास्टर मुनी लाल आज दोपहर रोजमर्रा की तरह किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान लुटेरों ने बड़ी चालाकी से घर पर ताला लगे होने के बावजूद दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और घर की अलमारी से 3 सोने की अंगूठी और एक चैन सहित 83 हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने पीड़ित को इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाई है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे काम से गए थे। जैसे ही ढाई बजे के करीब घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने घर में जाकर देखा तो अलमारी से चोरों ने सोने के 5 तोले सोने गहने और 83 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बस्ती बावा खेल के एएसआई चंद्र सिंह को सूचित किया गया। हैरानी की बात यह है कि मामले को सुलझाने की बजाय पुलिस खुद सुस्त दिखाई दी। पीड़ित ने कहा कि इस मामले को लेकर जब पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने पीड़ित को कहा कि आप आसपास के कैमरे चैक करों और कल हमारे पास आओ। उसके बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।