Himachalपंजाबः सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर की हत्या

पंजाबः सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः शहर के मंडी गोबिंदगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात पर साथियों ने उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद साथियों ने ही चाकू गोदकर मार उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह (30) निवासी भरथला रंधावा (लुधियाना) के तौर पर हुई। मृतक रुपिंदर सिंह लुधियाना की इमरजेंसी सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।

एक दिन छुट्टी करने के चलते छत्रपाल ने उसकी जगह पर मंडी गोबिंदगढ़ की अंबिका मिल में ड्यूटी की थी। इसी बात को लेकर छत्रपाल और रुपिंदर में कहासुनी हो गई थी। 13 अगस्त को रुपिंदर मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल में अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। वहां पर छत्रपाल, उसका भाई गुरजंट सिंह और एक अन्य साथी राकेश कुमार निवासी दशमेश नगर मंडी गोबिंदगढ़ आए। तीनों ने मिलकर रुपिंदर को पीटना शुरू कर दिया।

इसी दौरान चाकू से रुपिंदर पर हमला कर उसे लहूलुहान किया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रुपिंदर को पहले मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां हालत नाजुक होने के चलते चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान गत रात्रि रुपिंदर की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने रुपिंदर के पिता पवित्र सिंह की शिकायत पर हत्या के आरोप में छत्रपाल, उसके भाई गुरजंट सिंह और राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...