HomePunjabAmritsarजालंधरः अमर पैलेस के समीप काटी अवैध कालोनी की 13 अन्य दुकानों...

जालंधरः अमर पैलेस के समीप काटी अवैध कालोनी की 13 अन्य दुकानों पर डिच चलाने की तैयारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस नेता बेरी ग्रुप के कालोनाईजर की बड़ी मुश्किलें…

जालंधर, अनिल वर्माः बिल्डिंग विभाग की ओर से ढिलवा रोड पर 3 दुकानों पर चलाई डिच के बाद कालोनी की अन्य 13 अवैध दुकानों पर संकट के बादल छा गए हैं। जिन दो दुकानों को एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा डिमोलिश किया जा रहा था उसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व अकाली नेता बलबीर सिंह बिट्टू हंगामा करते हुए निगम के पूर्व एटीपी रविंदर, रजिंदर तथा बिल्डंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा के खिलाफ कई गंभीर लगाते हुए कहा कि यह कालोनी कोई चाहे अवैध है मगर बिल्डिंग विभाग के कई अधिकारियों ने कालोनाईजर तथा अवैध दुकानों के एवज में मोटी रिश्वत ली है। अब इस सैक्टर में एटीपी सुखदेव वशिष्ट का तबादला किया गया तो उन्होने बिना नोटिस दिए ही डिच चला दी।

बिट्टू ने कहा कि अगर यह दुकानें अवैध है और कालोनी अवैध है तो यहां प्लाट बेचने वाले कालोनाईजर का दफ्तर कैसे वैध हो सकता है अगर इसका नक्शा पास है तो वह पेश किया जाए अन्यथा अभी यहां डिच चलाई जाएगी वरना यहां से डिच मशीन और अधिकारियों को वापिस नहीं जाने दिया जाएगा। मौके पर हो रहे हंगामे की सूचना कमिशनर तक पहुंची तो पुलिस कमिशनर ने मौके पर एसीपी को भेजने के लिए कहा इसी दौरान एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कालोनाईजर के दफ्तर पर भी डिच चला दी और उसके दफ्तर को भी गिरा दिया। हंगामा शांत होन के बाद टीम वापिस लौटी और कमिशनर को पूरी कालोनी में बनी दुकानों की रिपोर्ट पेश की मौके पर 13 अवैध दुकानें बन चुकी है इनमें कुछ पीजी भी हैं जहां नाईजीरियन स्टूडैंट रहते हैं। विभाग यहां इसी सप्ताह बड़ी कारवाई कर सकता है। 

बता दें कि ढिलवा रोड पर स्थित अमर पैलेस के समीप यह कालोनी कांग्रेसी विधायक रजिंदर बेरी के खासमखास कालोनाईजर द्वारा काटी गई थी तथा अधिकारी इस कालोनी पर कारवाई करने की बजाए अपनी जेबे गर्म करने में लगे रहे। सियासी दबाव में रामा मंडी क्षेत्र के आधीन नंगल शामा के अंदर दशमेश कालोनी,शालीमार गार्डन के साथ,वड़िंग गेट के अंदर पंचायती जमीन पर काटी गई अवैध कालोनी संबंधि कई बार शिकायतें पहुंची मगर जब शिकायत निगम प्रशासन के पास कारवाई के लिए पहुंचती थी तो बिल्डिंग विभाग के लालची अफसर अपने निजीस्वार्थ के चलते उन शिकायतों को दबा देते थे। माना जा रहा है कि इन कालोनियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कारवाई हो सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -