Himachalपंजाबः Thar और पुलिस बस में हुई भयानक टक्कर

पंजाबः Thar और पुलिस बस में हुई भयानक टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः पंजाब में नवांशहर-रोपड़ मेन रोड पर गांव काठगढ़ मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने महिंद्रा Thar और पुलिस बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे हादसा हुआ। Thar गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस एक डिवाइडर से टकरकर दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हुए हैं। वहीं Thar के ड्राइवर को सिर में चोटें लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बस नंबर PB02-CR-6097 अमृतसर से चंडीगढ़ हाईकोर्ट के मुलाजिमों को लेकर जा रही थी।

महिंद्रा Thar गाड़ी नंबर PB08-DF-1984 रोपड़ से आ रही थी। जब यह दोनों वाहन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो आमने-सामने टक्कर हो गई। Thar में 3 लोग सवार थे, जिसमें चालक अनहद पुत्र तेजविंदर सिंह निवासी पठानकोट को गंभीर चोटें आईं। 2 अन्य लोग प्रभ्तपाल सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी चीमा, संगरूर और हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी उडत भगत राम, पुलिस स्टेशन मानसा, जिला मानसा को मामूली चोटें लगीं। गाड़ी में सवार सामाजिक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री मोहाली से गुरदासपुर लेकर जा रहे थे।

वहीं बस में सवार करीब 35/40 कर्मचारी बाल-बाल बच गए, लेकिन बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस डिवाइडर से टकरा से टकराते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना काठगढ़ पुलिस के SI पूरन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और दोनों वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। हादसे का केस दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...