Himachalपंजाबः मनप्रीत बादल के पूर्व गनमैन पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

पंजाबः मनप्रीत बादल के पूर्व गनमैन पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बाद अब विजिलेंस की रडार पर उनके करीबी भी हैं। इसी के तहत विजिलेंस ने बादल में पूर्व में रहे गनमैन की प्रॉपटी संबंधी रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने 12 साल पुराने गनमैन की व्यापारिक, रिहायशी और खेतीबाड़ी संबंधी प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है। बठिंडा रेंज ने जांच-पड़ताल तेज की हुई है। इनमें से एक जांच पूर्व वित्त मंत्री बादल द्वारा अर्बन एस्टेट बठिंडा में खरीदे गए 2 रिहायशी प्लाट से संबंधित है। विजिलेंस को इन प्लाट की खरीद-फरोख्त पर संदेह है।

विकास अथॉरिटी, बठिंडा (BDA) ने साल 2018 में बिना नक्शा अपलोड किए पांच प्लाट की बोली कराई थी। लेकिन कोई व्यक्ति बिड प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ था। इस कारण दोबारा 17 सितंबर 2021 को तीन प्लाट की ऑनलाइन बोली खोली गई, जो 27 सितंबर को होनी थी। उक्त दो रिहायशी प्लाट का रकबा एक हजार गज और 500 गज था। रिहायशी प्लाट की ऑनलाइन बोली में 3 लोग राजीव कुमार, विकास कुमार और अमनदीप शामिल हुए। विजिलेंस के अनुसार प्लॉट्स की बोली में हिस्सा लेने वाला अमनदीप किसी शराब के ठेके पर काम करता है।

वहीं, विजिलेंस ने BDA के सर्वर के IP एड्रेस की जांच की तो पता लगा की बोली लगाने वाले तीनों लोगों ने एक ही कंप्यूटर से बोली लगाई थी। विजिलेंस के अनुसार यह बोली पूल सिस्टम के तहत दी गई थी। बोली पर प्लाट मिलने के बाद राजीव कुमार और विकास कुमार ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथ 30 सितंबर को दोनों प्लाट बेचने का एग्रीमेंट कर लिया। इनके एवज में बादल ने करीब एक करोड़ की धनराशि की अदायगी दोनों के बैंक खातों में कर दी। विजिलेंस जांच टीम के अनुसार राजीव और विकास ने 5 अक्टूबर 2021 को BDA के पास पहली किस्त के रूप में 25 प्रतिशत की धनराशि भरी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...