Himachalपंजाबः घर से Cobra सांप के 17 बच्चे निकलने से परिवार में...

पंजाबः घर से Cobra सांप के 17 बच्चे निकलने से परिवार में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले में स्थित दुर्गा कॉलोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्नेक कैचरों द्वारा कोबरा सांप के 17 बच्चे बरामद किए गए। हालांकि, नर और मादा दोनों ही अभी बरामद नहीं हुए हैं। जिसके चलते परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, आगामी कुछ दिनों में सबंधित परिवार के घर में समारोह होने के चलते परिवार अपना नाम भी सार्वजनिक नहीं करना चाहता है। क्योंकि उन्हें लग रहा है ऐसा होने पर रिश्तेदार डर के मारे उनके घर नहीं आएंगे। स्नेक कैचरों ने इन सांपों को दोरांगला के पास पड़ती धुसी के किनारे छोड़ दिया है। 

जानकारी देते हुए स्नेक कैचर बिट्टू शर्मा ने बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुर्गा कॉलोनी से फोन आया कि एक घर में कोबरा सांप निकला है। जिसका रेस्क्यू करने के लिए वह उनके घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उक्त घर में पहुंचने के कुछ देर बाद ही सांप को पकड़ लिया गया और वापस अपने घर पहुंच गए। अभी वह घर पहुंचे ही थे कि उन्हें फिर से फोन आया कि एक ओर सांप निकला है। जब वह दोबारा उक्त घर में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वहां पर सांपों की संख्या एक दो नहीं बल्कि काफी अधिक है।

इसके बाद उन्होंने जंगल विभाग के रेंज अधिकारी दीपक कुमार से संपर्क किया। जिन्होंने विभाग में सांप पकड़ने का काम करने वाले कर्मचारी रोहित को मौके पर भेजा। जोकि बिट्टू शर्मा का ही बेटा है। बिट्टू ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे के साथ मिल कर सांपों को रेस्क्यू करना शुरू किया तो उक्त घर के एक दरवाजे की चौगाठ के नीचे से एक-एक करके कोबरा के 17 बच्चे निकाले गए। 

जबकि बच्चे के माता पिता नर और मादा दोनों ही उन्हें नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि उक्त घर के पीछे काफी बड़ा बाग है और घर की बाहरी दीवार में बने छेद के जरिए सांप उक्त चौगाठ के नीचे पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अंदर की ओर बने छेद से बच्चे ही बाहर निकल सकते थे। जबकि बड़े सांपों के निकलने की जगह नहीं है। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों बड़े सांप बाहर घूमने के लिए गए होंगे। जोकि वापिस जरूर आएंगे। जैसे ही परिवार की ओर से उन्हें सूचित किया जाएगा, वह उक्त दोनों बड़े सांपों को भी रेस्क्यू कर लेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...