Himachalनिर्माणाधीन मकान से गिरी मजदूर महिला, मौत

निर्माणाधीन मकान से गिरी मजदूर महिला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट में एक निर्माणाधीन मकान से गिर कर  32 वर्षीय मजदूर महिला की मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के संबंध में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के वार्ड 5  निवासी विचित्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने घर की दूसरी मंजिल पर हाल बनवाया, जिसमें करीब 2 माह से टाइलें लगाने का काम चल रहा है। इस काम का ठेका उन्होंने बिहार के मोतिहारी जिला की हुसैनी तहसील के डुमरिया निवासी ठेकेदार राजेश कुमार को दे रखा है। राजेश कुमार ने अपने साथ दो मजदूर इस काम पर लगा रखे हैं। 
उन्होंने बताया कि उन्होंने मजदूरों की सुरक्षा के लिए शटरिंग लगा रखी थी। लेकिन मिस्त्री ने बिना उन्हें बताए इस शटरिंग को खुलवा दिया। जिसके चलते मिस्त्री के ही साथ काम करने वाली 32 वर्षीय मजदूर अनु कुमारी उपाध्याय करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरी। घटना के तुरंत बाद घायल मजदूर महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  
मामले की सूचना मिलने पर गगरेट पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक विचित्र सिंह की शिकायत पर ठेकेदार राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...