Amritsarजालंधरः टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर से 23.50 लाख लूटने वाले...

जालंधरः टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर से 23.50 लाख लूटने वाले 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के फ़रार चल रहे तीन सदस्य विपन कुमार, धर्मेन्द्र उर्फ सन्नी और गुरप्रीत उर्फ़ गोपी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सल्लन निवासी गांव मेहरमपुर वतौली थाना सदंर बंगा और गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव लोहारा थाना गोरायां के रूप में हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी मनप्रीत के कब्जे से 1,05,000 रुपये और आरोपी गुरजीत के कब्जे से 95 हज़ार रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था, जिसके बाद आरोपी मनप्रीत और गुरजीत को वह दो लाख रुपए दे बाक़ी के सारे पैसे ले कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है। जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फ़रार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी भी दिखा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...