Himachalपंजाबः चिप्स खाने 4 वर्षीय बच्ची की बिगड़ी तबीयत

पंजाबः चिप्स खाने 4 वर्षीय बच्ची की बिगड़ी तबीयत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः आजकल बच्चों को सबसे ज्यादा जंक फूड पसंद होता है। रोजाना जंक फूड खाने की आदत उनकी सेहत पर बुरा असर डाल रही है। वैसे तो बच्चों की जंक फूड खाने की आदत से लगभग हर माता-पिता परेशान रहते हैं। समय के साथ-साथ जंक फूड की दुकानें भी तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आप या आपके बच्चे चिप्स खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चिप्स खाने से एक 4 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अजीमगढ़ निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी श्रीगंगानगर के चहल चौक निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। आज उन्होंने अपनी बेटी सुमन को डिलीवरी के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सुमन के पहले से ही दो बेटियां हैं और आज की डिलीवरी में उनकी तीसरी बेटी का भी जन्म हुआ है।

धर्मपाल ने बताया कि जब उनकी दोहती हर्षिता ने चिप्स मांगे तो उन्होंने कैंटीन से चिप्स का पैकेट लाकर उसे दे दिया। चिप्स खाने के बाद दोहती की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी करने लगी। इस दौरान उसके होंठ नीले पड़ने लगे। जिसके बाद उन्होंने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। धर्मपाल ने घटीया गुणवत्ता वाले चिप्स बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सिविल अस्पताल के डॉ. धर्मवीर ने बताया कि चिप्स खराब थे, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...