Amritsarजालंधरः तहसीलों के बाद अब DC ऑफिसों में आज नहीं होगा काम 

जालंधरः तहसीलों के बाद अब DC ऑफिसों में आज नहीं होगा काम 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: पंजाब में बीते दिन तहसीलों में कर्मियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस से लेकर SDM ऑफिस में भी कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।। जिसके कारण आज डीसी दफ्तरों में कोई काम नहीं होगा। डीसी दफ्तरों के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा का मामला कुछ ज्यादा ही गहराने लगा है। कर्मचारी अड़ गए हैं कि सरकार जब तक कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

सोमवार को भी कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर विधायक दिनेश चड्ढा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार को सिर्फ रोपड़ डिवीजन में ही हड़ताल थी, लेकिन अब सारे पंजाब में मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि 25 और 26 को सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि 26 जुलाई को सारे कर्मचारी रोपड़ में इकट्ठा होंगे।

26 जुलाई को सरकार और विधायक के खिलाफ रैली की जा रही है। सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। रोपड़ के विधायक ने जहां कर्माचारियों को जलील किया, वहीं पर सरकारी रिकॉर्ड अपने निजी दफ्तर में मंगवाकर गैर-कानूनी काम भी किया है। रोपड़ में कर्मचारी और विधायक के पक्ष में उतरी सिविल सोसाइटी आमने सामने हो गए हैं। सिविल सोसाइटी के लोगों ने भी विधायक के पक्ष में हाथों में तख्तियां लेकर शहर में प्रदर्शन किया। सिविल सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। यदि विधायक ने भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ एक्शन लिया है और दफ्तर में जाकर रिकार्ड खंगाला है तो इसमें गलत क्या है। सिविल सोसाइटी के लोगों ने विधायक की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन को गलत करार दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...