Himachalपंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया...

पंजाबः सेहत विभाग ने अवैध लिंग जांच करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गए गुरुवार को सुनाम के एक घर में बने अस्पताल में छापामारी कर भ्रूण लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके साथ लिंग टेस्ट करवाने आए दो लोगों को भी काबू किया गया। टीम ने फर्जी मरीज को 32 हजार रुपये नकद देकर टेस्ट करने के लिए अस्पताल भेजा था। वहां पहले ही दो असली मरीज लिंग टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे हुए थे।

मौके पर मौजूद बरनाला के सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह औलख व संगरूर के सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर ने बताया कि विभाग को लंबे समय से पोर्टेबल मशीन से लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले मलकीत सिंह की तलाश थी। मलकीत मालेरकोटला जिले से संबंधित है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। वह एक लैबोरेट्री टेक्नीशियन है। वह तीन से चार मरीज एकत्र होने पर ही मशीन लेकर आता था। छापामारी के दौरान टीम करीब पांच घंटे तक अस्पताल की तलाशी लेती रही।

सिविल सर्जन ने बताया कि एक पुराने मरीज से सूचना मिली कि मलकीत सिंह ने मालेरकोटला ने एक घर में बने अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया था, जिसकी संचालिका डा. नीरजा रानी है। उसी घर में भ्रूणहत्या भी होती थी। मलकीत अपनी कार में ही मरीज का टेस्ट करता था। वह लंबे समय से अल्ट्रासाउंड करने वालों के पास काम भी करता था। वहीं से ट्रेनिंग लेकर काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। सिविल सर्जन ने बताया कि छापामारी के दौरान अस्पताल में कई अहम सुराग मिले हैं। अस्पताल की संचालिका एक आयुर्वेद की डाक्टर है, जो महिला रोग की माहिर नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...