Himachalपंजाबः प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर...

पंजाबः प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर सुनाई दास्तां 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः कस्बा मलावाला के रहने वाले एक 19 वर्षीय युवक ने प्यार में मिले धोखे के चलते अपनी प्रेमिका के नाम एक वीडियो बनाकर उसके बाद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने एक वीडियो बनाकर अपनी प्रेमिका को एक मैसेज देते हुए  कहा कि वह उसे बहुत ज्यादा प्यार करता है। मगर उसने उसको धोखा दिया है। जिससे परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला को खत्म कर रहा है। युवक ने वीडियो बनाने के बाद गुरदिती वाला हैड नहर में छलांग लगा दी। यह वीडियो मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अभी तक युवक का शव नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक किसी तरह की कारवाई नहीं की है। जिससे परेशान होकर इस युवक के परिवार वालों ने थाना मलावाला के बाहर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। परिवार ने बताया कि मेरे बेटे ने नहर में छलांग लगाने से पहले सभी आरोपियों का नाम लिया है। जिनसे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मगर अब तक पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने कहा कि हमारी किसी ने अभी तक कोई  सुनवाई नहीं की। अगर हमारी भी सुनवाई ना हुई तो हम भी अपने बेटे की तरह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।

वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले को लेकर अभी हम जांच कर रहे हैं और जांच के बाद की कार्यवाही की जा सकती है। क्योंकि इस युवक ने नहर में छलांग लगाने से पहले जिस युवती का नाम लिया है जिससे ये प्यार करता था वह नाबालिग है। हम उसको थाने में लाकर अभी पूछताछ नहीं कर सकते हैं। युवक का शव मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...