Himachal भविष्य संवारने वाले गुरु के प्रति आभार प्रकट करने का खास दिन...

 भविष्य संवारने वाले गुरु के प्रति आभार प्रकट करने का खास दिन गुरु पूर्णिमा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : देश भर में गुरु पूर्णिमा सोमवार को मनाई जाएगी हालांकि पिछले 3 दिनों से गुरु पूर्णिमा के आयोजन गुरु आश्रमों में हो रहे हैं। यह शुभ दिन समस्त गुरुओं को समर्पित होता है। गुरु अपने शिष्य की जिंदगी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उसे सही मार्ग पर चलने का ज्ञान देते हैं। सकारात्मक सोच के साथ सही मार्ग पर निरंतर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।अज्ञानता को दूर करके अपने ज्ञान से लोगों की जिंदगी संवारने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को महर्षि वेदव्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण का ज्ञान अपने सभी शिष्यों और ऋषि मुनियों को दिया था। उसके बाद से ही उनके शिष्यों ने यह दिन गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाने की शुरुआत की। आज भी यह परंपरा लगातार निरंतर जारी है। पहले गुरु कहलाए महर्षि वेदव्यास का जन्म भी आषाढ़ माह की पूर्णिमा के ही दिन हुआ था, इसलिए भी यह दिन खास होता है।
जिला ऊना में डेरा बाबा रूद्रा नंद आश्रम व बाबा बाल जी आश्रम प्रसिद्ध धार्मिक स्थान व गुरु आश्रम है। इन दोनों गुरु आश्रमों से हजारों लोगों की आस्था जुडी हुई है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देश ही नहीं अपितु विदेश में रहते श्रद्धालु भी इस दिन अपने गुरु के दर्शन करने के लिए विशेष रूप से आते हैं। डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज व उनके परम शिष्य अचार्य हेमानंद जी महाराज के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि 3 जुलाई से गुरु पूर्णिमा है जबकि गुरु दर्शन हेतु 3 दिन पहले ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। 30000 श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया शुरुआत में अचार्य हेमानंद जी ने अपने गुरु श्री श्री 1008 सुग्रीव आनंद जी महाराज जी का मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया उसके उपरांत गुरु महाराज गर्भ दरिया के सामने आसन पर विराजमान हो गए तथा भक्तों ने माथा टेका पता आशीर्वाद लिया।इसी प्रकार बाबा बालजी आश्रम कोटला कलां में भी भागवत कथा का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करवाया जा रहा है आश्रम के अधिष्ठाता बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में चल रही कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और गुरु दर्शन की आशा से पधार रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...