ऊना,सुशील पंडित: एलआइसी कार्यालय ऊना और अंब शाखा में 80 पद इंश्योरेंस एडवाइजर के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 अगस्त को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब और 10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इंश्योरेंस एडवाजर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और पहले तीन वर्षों के लिए महिलाओं को 7 हज़ार रुपये और पुरुषों को 5 हज़ार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।