.
Unaदिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ऊना का सराहनीय कदम

दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ऊना का सराहनीय कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों द्वारा संचालित पहल कैंटीन में कार्यरत चार पात्र दिव्यांगजनों को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने तीन लाभार्थियों को 11-11 हजार रुपये तथा एक लाभार्थी को 5100 रुपये की एफडी सौंपी।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि एफडी के रूप में प्रदान की गई यह राशि भविष्य में चिकित्सा, शिक्षा अथवा अन्य आवश्यक जरूरतों के समय लाभार्थियों के लिए आर्थिक संबल बनेगी।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता उपलब्ध कराना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने के अवसर देना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यांगजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में दिव्यांगों हेतु नेशनल करियर सर्विस सेंटर, ऊना के सहायक निदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं...

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से CM Saini ने किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। जिसमें विधायक विवेक शर्मा की...