.
Unaऊना जिला की सभी अदालतों में होगा राज्य एवं राष्ट्रीय लोक अदालतों...

ऊना जिला की सभी अदालतों में होगा राज्य एवं राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना की सभी अदालतों में राज्य लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट/चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए जिला ऊना की सभी अदालतों में राज्य लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त 12 सितंबर 2026 को जिला ऊना की सभी अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें समझौतायोग्य आपराधिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा मामले, बैंक ऋण संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, मजदूरी संबंधी मामले, बिजली-पानी के बिल संबंधी विवाद, भूमि विवाद तथा अन्य उपयुक्त मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

शिखा लखनपाल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल, कम खर्च तथा निःशुल्क निपटारा संभव है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहते हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया कि वे अपने अधिवक्ता अथवा संबंधित न्यायालय से संपर्क कर अपने मामलों को लोक अदालत में रखने के लिए सहमति प्रदान करें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा...

ऊना में PWD इलेक्ट्रिकल विंग का जूनियर इंजीनियर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं...

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से CM Saini ने किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती...