.
UnaDRDA ऊना में रैंप एवं जेम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित

DRDA ऊना में रैंप एवं जेम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग ऊना की ओर से रेसिंग एंड एक्सीलरेटिंग परफॉरमेंस कार्यक्रम के अंतर्गत आज डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, ऊना में मार्केट सक्सेस एंड सस्टेनेबिलिटी, मार्केट फाइनेंस एवं जेम पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरोली विकास खंड की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं एमएसएमई इकाइयों को बाजार से जुड़ी नई संभावनाओं, वित्तीय संसाधनों तथा डिजिटल सरकारी खरीद प्रणाली के बारे में जागरूक करना था ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र ऊना की ओर से इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर डाकेश्वर ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डाकेश्वर ठाकुर ने कहा कि रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस प्रकार की कार्यशालाएं महिला उद्यमियों एवं एमएसएमई इकाइयों को आधुनिक बाजार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने तथा अपने उद्यमों का विस्तार करने का आह्वान किया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में मीनाक्षी ठाकुर ने मार्केट सक्सेस एंड सस्टेनेबिलिटी तथा मार्केट फाइनेंस विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवसाय विकसित करने, उत्पादों की ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार, ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने तथा विभिन्न वित्तीय संस्थानों एवं सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में अवगत कराया।

द्वितीय सत्र में पुनीत बक्शी ने जेम पोर्टल की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, सरकारी निविदाओं में भागीदारी, ऑनलाइन बिक्री के अवसर तथा समयबद्ध भुगतान व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर जेम पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं...

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से CM Saini ने किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। जिसमें विधायक विवेक शर्मा की...