.
JalandharJalandhar News: एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ एकम पुत्र बलबीर सिंह निवासी ब्यास, जिला अमृतसर और पवित्र सिंह उर्फ लाडी पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव दादूवाल थाना सदर जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को CIA स्टाफ की पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में नशा तस्करों की चेकिंग के संबंध में महक रेस्टोरेंट टी प्वाइंट जमशेर रोड जालंधर के पास मौजूद थी।

इस दौरान धीणा गांव की ओर से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिनमें से एक ने हाथ में छोटा हैंडबैग और दूसरे ने पीठ पर छोटा बैग डाला हुआ था। दोनों नौजवान पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान दोनों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर जालंधर में मुकदमा नंबर 290 दिनांक 01 अगस्त 2025 U/S 21C-61-85 NDPS ACT के तहत दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। जिनसे पूछताछ जारी है, जिनके अन्य बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं और इस धंधे में अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज है। जिसमें से एक मुकदमा नंबर 47 दिनांक 14.03.2026 u/s 22-61-85 NDPS Act थाना भोगपुर जिला कपूरथला में दर्ज है, वहीं दूसरा रपट नंबर 03 दिनांक 21.05.2026 u/s 128,35(2)-BNSS थाना सदर जालंधर में दर्ज है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा...

Haryana News: बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या...

नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऊना,सुशील पंडित: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों...

Age Care India हिमाचल प्रदेश चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से लोक भवन में एज केयर इंडिया, हिमाचल प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष आर.एल. जैन एवं...

हरियाणा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश यात्रा को गुरुग्राम से CM Saini ने किया रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती...

कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी  कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी : मिंका 

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के कार्य करने की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। जिसमें विधायक विवेक शर्मा की...