फगवाड़ा: लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर स्थित शुगर मिल चौक में देर रात एक भयानक हादसा हुआ। शुगर मिल चौक पर एक टिप्पर की टक्कर आगे चल रहे एक बड़े ट्रक से हो गई। सूत्रों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे टिपर ने सीधे ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह भयानक दुर्घटना हुई। हादसे के बाद आगे वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कंटर चालक गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया और कुछ समय के लिए वह जीवन और मौत की लड़ाई लड़ता दिखा। पर इस मुश्किल घड़ी में लोगों ने अपना फर्ज निभाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ियाँ रोककर मदद के लिए हाथ बढ़ाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और साझा कोशिश से लोगों ने कंटर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया।
ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा और सारा रेस्क्यू काम लोगों ने अपने जज़्बे और हिम्मत से अंजाम दिया। दुर्घटना के दौरान टिप्पर के परखच्चे उड़ गए और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस पुलिस दुर्घटना की गहन जांच कर रही है।
