HomePunjabPatialaविदेश में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, भांगड़े के कोच सहित 2...

विदेश में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, भांगड़े के कोच सहित 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः कनाडा के ओंटेरियो में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ओंटारियो में लॉन्ग लेक हाईवे 11 पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो पंजाबी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटियाला निवासी जसविंदर सिंह जस्सी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक युवक की पहचान मोहाली के राहुल बजाज के रूप में हुई है।

मृतकों में से जसविंदर सिंह भांगड़ा का कोच था। जसविंदर भांगड़े की कोचिंग के साथ गाड़ी भी चलाता था। वहीं इस हादसे में ट्रक के पीछे बैठे दो युवकों की जान बच गई है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि उनके बेटों के शवों को जल्द से जल्द पंजाब वापस लाया जाए ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -